चेंगन्नूर बीजेपी प्रत्याशी गोपाकुमार के नामांकन में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को केरल दौरे पर रहे। वहां कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी एमवी गोपाकुमार के नामांकन में शामिल हुए।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है।

चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जो इस विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरलम में तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चेंगन्नूर से गोपाकुमार विजयी होंगे और केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button