ईशान किशन की कप्तानी में रचा इतिहास, झारखंड की टीम बनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की नई विजेता

झारखंड ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 69 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने ईशान किशन की कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की…
पुणे (ए)। झारखंड की टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीता। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की मदद से टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बना सकी और 69 रन से मुकाबला हार गई।
झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें पहली बार फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थीं, जिसमें झारखंड ने बाजी मारी।



